लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर शुरू किए गए कर्मचारी दिवस का आयोजन सोमवार को विकास भवन सभागार में किया गया। मार्च महीने के इस कर्मचारी दिवस में एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। कोई कर्मचारी शिकायत लेकर नहीं आया है। जबकि इससे पहले आयोजित हुए कर्मचारी दिवसों में शिकायतें दर्ज हुई थी। कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं जिसमें एसीपी, पदोन्नति, वेतन वृद्धि, बाधित वेतन, मेडिकल क्लेम, जीपीएफ क्लेम, जीपीएफ पासबुक, सेवापुस्तिका, प्रान नम्बर आवंटन आदि के निस्तारण के लिए सीडीओ ने कर्मचारी दिवस हर महीने की 15 तारीख को निर्धारित किया। दिसम्बर महीने में पहले कर्मचारी दिवस में 26 शिकायतें दर्ज हुई थी। इसके बाद जनवरी में छह कर्मचारियों ने शिकायतें दर्ज कराई वहीं फरवरी महीने में नौ शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.