लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस की तरह ही कर्मचारियों की शिकायतें सुनने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर कर्मचारी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कर्मचारी दिवस में 9 शिकायतें दर्ज की गईं। परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने कर्मचारियों की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों को निस्तारण का निर्देश दिया। कर्मचारी दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें नलकूप विभाग की रहीं। नलकूप विभाग के पांच कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई। हालांकि इन कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग की है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की दो शिकायतें मिलीं, जिनमें पुनरीक्षित पेंशन का मामला सामने आया। जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग के सफाई कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई कि उसको कम वेतन मिल रहा है, जबकि पीआरडी जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.