चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग के तत्वाधान में शनिवार को चाईबासा एसएसई पी डब्ल्यू-वे कार्यालय में कर्मचारी दर्शन शिविर लगाया गया इसमें आसपास स्टेशनों के 33 कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें दर्ज की थीं, जिसमें 26 मामलों का निष्पादन किया गया और 7 मामलें लंबित रह गए। शिविर में मुख्य रुप से उम्मीद कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, ब्लड ग्रूप इत्यादि से सबंधित शिकायतों का शिविर में ही निष्पादन किया गया। शिविर में मुख्य रुप से चक्रधरपुर रेलवे मंडल कल्याण निरीक्षक पंकज कुमार, प्रणव प्रधान कार्मिक विभाग के सोनू नायक श्रीराम साव मौजूद रहकर कर्मचारियों की शिकायतों का निष्पादन किया। बतातें चलें कि चक्रधरपुर रेलवे कार्मिक विभाग की ओर से 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों के सिनियर सेक्सन इंजीन...