रांची, जून 1 -- रांची, संवाददाता। विधायक सरयू राय से जुड़े कथित गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में अभियोजन पक्ष ने एक कर्मचारी को भी सह-आरोपी बनाने की मांग की है। एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में सीआरपीसी की धारा 319 के तहत याचिका दाखिल कर कर्मचारी शंभू सिंह को आरोपी बनाने की अनुमति मांगी गई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख निर्धारित की गई है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि मामले में अब तक चार गवाहों ने अपने बयान में बताया है कि उन्होंने शंभू सिंह को गोपनीय दस्तावेज की फोटो खींचते हुए देखा था। स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने मई 2022 में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...