कर्मचारी को बर्खास्त करने के विरोध में किया प्रदर्शन, मरीज परेशान
फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-3 स्थित एफआरयू के कर्मचारी सुखबीर को नौकरी से हटाए जाने के विरोध में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पार्किंग डिलीवरी केस में एक कर्मचारी बर्खास्तहड़ताल का प्रभाव हड़ताल के चलते अस्पताल में मरीजों की जांच प्रभावित रही और कई मरीजों को दवाइयां भी नहीं मिल सकीं। गंभीर मरीजों को बीके अस्पताल रेफर करना पड़ा। इस मामले में इससे पहले विभाग द्वारा नर्सिंग स्टाफ राखी और कर्मचारी सुखबीर का तबादला किया गया था। अब सुखबीर की बर्खास्तगी के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी और आशा वर्कर एफआरयू-2 केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सुखबीर की सेवाएं बहाल करने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.