लखनऊ, सितम्बर 28 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कई ऐलान किए। कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों और किसानों को साधते हुए कई बड़े वादे किए। राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग पूरा करने, शिक्षामित्रों को पहले की तरह दोबारा टीचर बनाने का मौका देने, डिग्री कॉलेजों में समेस्टर व्यवस्था खत्म करने का वादा किया। लखनऊ में विधायकों और एमएलसी के साथ आने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव पर बैठक के बाद अखिलेश यादव मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान यूपी की भाजपा सरकार पर करप्शन, जमीन घोटाले और सनातन धर्म के अपमान को लेकर तीखे हमले भी किए। उन्होंने घोषणा की कि आगामी नवरात्र में समाजवादी पार्टी अपने आधिकारिक चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान करेगी। अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में समाजवा...