कर्मचारी को आरोपी बनाने की मांग पर आदेश 13 को
रांची, जून 29 -- रांची, संवाददाता। विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में दस्तावेज का फोटो खींचने वाले कर्मचारी शंभू सिंह को आरोपी बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 13 जुलाई को अपना आदेश सुनाएगी। इसी आदेश से तय होगा कि शंभू सिंह को मामले में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं। अभियोजन पक्ष ने सीआरपीसी की धारा-319 के तहत याचिका दायरकर शंभू सिंह को आरोपी बनाने की मांग की है। अभियोजन का कहना है कि चार गवाहों ने अदालत में गवाही देते हुए शंभू सिंह को गोपनीय दस्तावेज का फोटो खींचते देखा होने की बात कही है। मामला मई 2022 में डोरंडा थाना में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। आरोप है कि गोपनीय दस्तावेज लीक कर सरयू राय ने कोव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.