कर्मचारी के खिलाफ एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया
अमरोहा, अप्रैल 21 -- हसनपुर। समाज हित संरक्षण समिति पदाधिकारियों ने सोमवार को बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभाग के टीसी बाबू पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि मथना गांव के भगवान दास शर्मा ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत नलकूप का आवेदन किया था। अवर अभियंता सैदनगली नवीन कुमार ने ट्रांसफार्मर के लिए रिपोर्ट बनाकर भेज दी थी। आरोप लगाया कि टीसी बाबू दस हजार रुपये की मांग कर रहा है। उपभोक्ता को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान भगवानदास शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, नितिन शर्मा, शीशपाल शर्मा, ओमप्रकाश, अरूण कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिजली कनेक्शन में लापरवाही पर व्यापारी भड़के यह भी पढ़ें- प्रीपेड मीटरिंग की हो उच्चस्तरीय जांच
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.