कर्मचारी कूदने के लिए पांचवीं मंजिल पर चढ़ा
गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम का एक निलंबित कर्मचारी बुधवार शाम मुख्यालय की पांचवीं मंजिल की छत पर कूदने के लिए चढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर ले गई। जलकल विभाग में तैनात एक कर्मचारी कई साल पहले जेल गया था, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। बुधवार शाम करीब सात बजे कर्मचारी निगम मुख्यालय आया और छलांग लगाने के लिए पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ गया। निगम के अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मचारी को अपने साथ ले गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि कर्मचारी कई साल पहले किसी मामले में जेल गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.