बोकारो, मार्च 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड में कर्मचारी का सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड के विभिन यूनिटों मे 35 वर्षों तक इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करते हुए सुरेश प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान समारोह में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा हर व्यक्ति अपने विचार से अपने आपको बड़ा समझता है लेकिन जो व्यक्ति अपने विचार और कर्म से सभी को प्रभावित करे वही महान व्यक्ति समाज में अपना अमिट छाप छोड़ जाता है। कार्यक्रम में निगम के युनिट प्रमुख साहव सिंह,अतुल कुमार सिंह, शशिकांत पोद्दार,संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, आई अहमद, सुभाष चंद्र बाउरी, हरेंद्र पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...