कर्मचारी की मौत के विरोध में टीआरडी कार्यालय में प्रदर्शन
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- सूबेदारगंज स्थित वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (टीआरडी) कार्यालय पर शुक्रवार को कर्मचारी अमितेश घोष की ऑन ड्यूटी करंट लगने से हुई मौत के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद विरोध सभा हुई। कर्मचारियों ने घटना के लिए पर्यवेक्षकों की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए टीआरडी विभाग में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। सभा की अध्यक्षता लोको शाखा अध्यक्ष राजू कुमार यादव ने की, जबकि संचालन लोको शाखा मंत्री ओपीएस कुशवाहा ने किया। शाखा मंत्री ओपीएस कुशवाहा ने कहा कि रोस्टर ड्यूटी और ड्यूटी लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने की मांग की। इस दौरान मंडल मंत्री एसके सिंह, मंडल अध्यक्ष एसपी यादव, संयुक्त मंडल मंत्री सईद अहमद, मिनिस्टीरियल ब्रांच के शाखा मंत्री नागेंद्र बहादुर सिंह, विजेंद्र सिंह, सलमान, अंसार, अर्जुन, सर्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.