हरिद्वार, नवम्बर 22 -- नगर निगम में लाइनमैन के पद पर तैनात एक कर्मचारी की मौत के बाद संपत्ति को पत्नी की जगह किसी अन्य को ट्रांसफर कर दिया। पत्नी ने कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के रिटायर पेशकार और एक अन्य महिला के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला अब पीएफ हड़पने की कोशिश में लगी हुई है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी माया देवी ने शिकायत कर बताया कि वर्ष 2010 में उनका विवाह नगर निगम में लाइनमैन रहे प्रवेश कुमार से हुआ था। जिससे उनका एक 14 वर्षीय बेटा भी है। माया देवी ने आरोप लगाया कि पति की जान-पहचान बढ़ने के बाद महिला मुनेश देवी अक्सर उनके घर आने-जाने लगी थी, जिसके चलते परिवार में अनबन शुरू हो गई। आरोप लगाया कि मुनेश देवी की नजर पति की संपत्ति और नौकरी पर थी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.