देहरादून, फरवरी 10 -- रुड़की। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवाई कंपनी में कार्यरत 19 वर्षीय कर्मचारी की मौत के बाद परिजन और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता कंपनी के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि कंपनी ने युवक से जबरन तीन दिन तक लगातार काम करवाया गया और काम के दौरान ही करंट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि कंपनी अधिकारियों द्वारा मौत के करीब बारह घंटे बीत जाने के बाद सूचना परिजनों को दी गई। मामले में परिजनों ने कारवाई और मुआवजे की मांग की है। वहीं कंपनी के गेट पर तालाबंदी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.