कन्नौज, जनवरी 2 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर पंचायत तालग्राम में कार्यरत सफाई कर्मचारी विमला देवी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहसिन खान उर्फ जानू खान की ओर से उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके बाद मोहल्ला तालाबकला स्थित नगर पंचायत के नलकूप संख्या दो पर 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्मित ट्यूबवेल कक्ष एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष मोहसिन खान, वार्ड सभासद रामदेवी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी विमला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्य का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के समापन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विमला देवी को ससम्मान उनके आवास तक पहुंचाया। इस मौके पर सभासद उमेश चंद्र, जयश्र...