कर्मचारी का बर्थडे और संघ भवन में छलके जाम
बिजनौर, जुलाई 21 -- सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित संघ भवन में शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, सोमवार को संघ भवन के नाम से स्थित कर्मचारी संगठन के इस दफ्तर में एक स्वास्थ्य कर्मचारी का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी को माला पहनाकर केक कटवाते देखा जा सकता है, जबकि सामने रखी टेबल पर अलग-अलग ब्रांड की दो शराब की बोतलें और जाम से भरा एक गिलास साफ नजर आ रहा है। इस दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन टीकम सिंह सेंगर भी अन्य कर्मचारियों के साथ वहां मौजूद थे। सरकारी परिसर में स्थित संगठन कार्यालय में शराब परोसे जाने को लेकर अब स्वास्थ्य महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.