बलिया, जनवरी 25 -- बांसडीह। सवन विभाग में स्थानीय रेंज में वृक्षारोपण प्रहरी के पद पर तैनात मुन्ना वर्मा ने दो लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केवरा निवासी गोविंदा रजक और जितेंद्र रजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मुन्ना ने पुलिस को बताया है कि केवरा गांव में आम के पेड़ के अवैध कटान की सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी। इसी बात को लेकर 23 जनवरी को केवरा नहर के पास दोनों आरोपियों ने घेर लिया। आरोप लगाया है कि गाली-गलौज करने के साथ ही दोबारा शिकायत करने पर मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली प्रवीण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...