बरेली, मार्च 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति का चुनाव शनिवार को बरेली कॉलेज में चुनाव अधिकारी बरेली ट्रेड यूनियंस फैडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा की उपस्थिति में हुआ। मतदान के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें जितेंद्र मिश्री 11 वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव हरीश मौर्य, कोषाध्यक्ष तेजपाल निर्विरोध बने। उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह व पूरनलाल मसीह के बीच मतदान हुआ। कुल पड़े 72 वोट में से पूरनलाल को 52 व सुनील कुमार सिंह को 19 मत प्राप्त हुए। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरीशंकर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। दोदराम, राजाराम, अमित कुमार शर्मा, राजीव कुमार, संजीव पटेल, ज्ञानपाल आदि रहे।वहीं समिति के निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रकेश सिंह ने चुनाव को पूर्...