गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता एनई रेलवे मजदूर यूनियन के संयुक्त महामंत्री ओमकार सिंह ने एनई रेलवे में कर्मचारी कल्याण समिति के फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कहा कि कर्मचारी टूर में गैर रेल कर्मियों को शामिल किया गया और एसबीएफ (कर्मचारी लाभ कोष) की धनराशि से सीनियर इंस्टीट्यूट की मरम्मत कराई गई, जबकि यह कार्य इंजीनियरिंग विभाग का है। आरोप है कि 22 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद न कमेटी बनी और न ही कोषाध्यक्ष नियुक्त हुआ। बौलिया के होम्योपैथी क्लिनिक में बिना डॉक्टर के डिस्पेंसरी से दवा वितरण हो रहा है। होमियोपैथ डॉक्टर का इंटरव्यू सितम्बर में होना था मगर पीसीपीओ द्वारा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। इस तरफ के घोटाले कार्मिक विभाग में बहुत हैं। उदाहरण के तौर पर केंद्रीय ग्रंथालय की खरीदारी ऐसे अधिकारी द्वारा की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.