बरेली, मार्च 26 -- बरेली कॉलेज के कर्मचारियों की कर्मचारी कल्याण सेवा समिति की आम सभा बुधवार को महाविद्यालय में हुई। इसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर चुनाव 27 को होगा। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र मिश्रा, सचिव पर हरीश मौर्य, कोषाध्यक्ष पद पर तेजपाल के अलावा दूसरा नामांकन नहीं हुआ। उपाध्यक्ष पद पर पूरनलाल मसीह, सुनील कुमार सिंह ने नामांकन कराया। अब 27 मार्च को इस पद के लिए पुस्तकालय में मतदान होगा। इसके बाद चारों पदों पर निर्वाचन की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव मेहरोत्रा द्वारा की जाएगी। इसके बाद बैठक कर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें चुनाव की पूरी जानकारी देंगे। वहीं वर्तमान पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को गलत करार दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.