नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। कंपनी के मैनेजर और उसके सहयोगियों पर कर्मचारी और उसके दोस्तों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने फेज-1 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैनपुरी निवासी सुमित यादव ने बताया कि वह सेक्टर-5 में किराये पर रहते हैं। वह सेक्टर-2 स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोप है कि सात फरवरी की रात वह अपनी गली में दोस्त अभिषेक और यश के साथ खड़े थे। इसी दौरान कंपनी का मैनेजर रोहित चौधरी अपने सहयोगी अनमोल, प्रिंस और सौरव के साथ आया। चारों ने सुमित और उसके साथियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। अभिषेक और यश को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। अभिषेक और यश की मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.