आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। कर्मचारी एआई और चैट जीपीटी से काम निपटाएंगे। इसके लिए कर्मचारी अपने को दक्ष बनाने में जुटे हुए हैं। कर्मचारी स्वयं ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों का ऑनलाइन टेस्ट हो रहा है और सर्टिफिकेट भी जारी हो रहा है। मिशन कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाने और उन्हें दक्ष बनाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को इससे संबंधित ऐप मोबाइल पर अपलोड करना है। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार प्रशिक्षण लेना है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों की जवाब देही भी तय की जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संबंधित विषय पर ऑनलाइन टेस्ट लिया जाता है। इसके बाद सर्टिफिकेट भी संबंधित के नाम पर जारी कर दी जाती है। कर्मचारियों को एआई और चैट जीपीटी से काम कर...