कर्मचारी उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना
आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी स्थित बिजली विभाग परिवार में मंगलवार को बिजली विभगा के कर्मचारियों ने उत्पीड़न के विरोध में धरना दिया। साथ ही संघर्ष समिति ने मांग की है कि बिजली कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक और दमनात्मक कार्रवाईयां तत्काल बंद की जाएं। कर्मचारियों के विरुद्ध की गई अनुचित अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लिया जाए। जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र जैसे संवेदनशील और जनहित से जुड़े विभाग में टकराव नहीं बल्कि संवाद, सहयोग को बढ़ावा देने से प्रदेश और उपभोक्ताओं का हित होगा। विश्वास और संवाद का वातावरण बनाया जाए, जिससे कर्मचारी निर्भीक होकर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपना योगदान दे सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.