गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर। विकास भवन कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग में हुई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री सुनील सिंह श्रीनेत ने किया। मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों से एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। परिषद अध्यक्ष ने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से वार्ता का आश्वासन दिया। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अशोक पांडेय पंडित, श्याम नारायण शुक्ल, हरि नारायण कुशवाहा, इजहार अली, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, इं सौरव श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, गोविंद प्रसाद, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.