धनबाद, मार्च 3 -- सदर अस्पताल में सोमवार को सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की उपस्थिति में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। डॉ विश्वकर्मा ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों की तरह हमारे बीच भी भाईचारा और अपनापन हमेशा बना रहे। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे पर रंग और अबीर लगाते हुए होली की खुशियां बांटीं। कर्मचारियों ने होली के गीतों पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया और लजीज व्यंजनों का मजा लिया। उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद सहित सभी ने मिलकर समारोह को हंसी, मौज-मस्ती और उमंग से सराबोर कर दिया। डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन अस्पताल के माहौल को खुशहाल बनाते हैं और टीम की एकजुटता को बढ़ाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.