कर्मचारियों-पेंशनरों से जंतर-मंतर चलने का आह्वान
गोरखपुर, जुलाई 28 -- गोरखपुर। कर्मचारी पेंशन योजना ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान समिति के मंडल अध्यक्ष फौजदार यादव ने 5 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेने के लिए पेंशनरों और कार्यरत कर्मचारियों से भाग लेने आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष वृन्दावन शुक्ल ने कहा कि ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम 1000 मासिक पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये किया जाए और केंद्र सरकार द्वारा लागू महंगाई भत्ता भी दिया जाए। परिवार सहित समस्त पेन्शनरों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाय। ईपीएस-95 से वंचित ईपीएफ अंशदान धारक को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में दिया जाए। बैठक को समिति के संरक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, मंडलीय समन्वयक चन्द्रशेखर पाठक, मंडलीय सचिव वीपी मिश्र, प्रान्तीय संगठन सचिव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.