गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में एक ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों पर करीब 50 लाख रुपये का गबन का आरोप लगा है। दो कर्मचारियों समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वसुंधरा सेक्टर-एक निवासी गौरव जैन अपनी पत्नी आकांक्षा जैन के साथ ट्रैवल्स कंपनी चलाते हैं। गौरव ने पुलिस बताया कि उनकी कंपनी में हर्षवर्धन मुख्य लेखाकार और अर्जुन शर्मा सेल्स कर्मचारी के पद पर तैनात थे। बीते 11 जुलाई को उन्हें कंपनी के खातों में वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी मिली। ऑडिट करने पर पता चला कि 50 लाख रुपये से अधिक का हेरफेर किया गया है। जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा और हर्षवर्धन ग्राहकों से मिलने वाली रकम कंपनी के आधिकारिक खाते में जमा कराने के बजाय अपने, रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर करवा लेत...