मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में डिग्री लेने आये एक छात्र ने सोमवार को पुलिस बुला ली। पुलिस बुलाने से डिग्री सेक्शन में अफरातफरी मच गयी। मोतिहारी से आये छात्र पंकज कुमार ने आरेाप लगाया कि जब वह डिग्री लेने पहुंचा तो कुछ कर्मचारियों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। इसके बाद उसने डायल 112 को फोन किया। पुलिस की टीम ने डिप्टी कंट्रोलर डॉ. रेणु बाला और अन्य कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ। यह भी पढ़ें- छात्र संवाद में आया सिर्फ एक छात्र यह भी पढ़ें- स्नातक के परीक्षार्थी को पीटा, परिजन संग पहुंचा थाना यह भी पढ़ें- भागलपुर : आज एकाउंट स्टेटमेंट की होगी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...