रायबरेली, मार्च 8 -- महराजगंज, संवाददाता। विकासखंड में मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से लंबित मानदेय और ईपीएफ के भुगतान न होने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। एपीओ मनरेगा राजीव त्यागी के नेतृत्व में रोजगार सेवकों नें डीएम को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ वर्षा सिंह को सौंपा। मनरेगा कर्मियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए अपनी मांगों के पूरा न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। मनरेगा कर्मियों का कहना है कि वे पूरी निष्ठा से विभाग के लक्ष्यों को पूरा करने में योगदान दे रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि पिछली दीपावली यानी छह माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। होली बीतने के बाद वर्तमान में भी वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।कर्मचारियों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा मानदेय न मिलने के कारण वे पारिवारिक जिम्मेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.