हल्द्वानी, जनवरी 15 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर्मचारियों को केन्द्र की तरह मकान भत्ता देने सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को 13 विभागों के कर्मचारियों ब्लॉक कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। अगले चरण में 31 जनवरी को पूरे प्रदेश में कार्यालयों में गेट मीटिंग कर विरोध जताया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में तीन पदोन्नति न पाने वालों को पदोन्नत वेतनमान का लाभ देने, गोल्डन कार्ड के तहत ओपीडी में जन औषधि केन्द्र से कैशलैस दवा उपलब्ध कराए जाने, वेतन आयोग की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.