गुमला, नवम्बर 26 -- गुमला। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गुमला ने बुधवार को पटेल चौक में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे चार लेबर एक्ट कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से लेबर एक्ट कानून की प्रतियां जलाकर इसका बहिष्कार किया।महासंघ के सदस्यों ने 21 नवंबर को पारित किए गए इन चार लेबर एक्ट कानूनों की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।प्रदर्शन में भूषण कुमार, जीतवाहन उरांव, रघुनाथ, रामनरेश, महादীপ, सजीव, मुरारी, महेंद्र, नहरू, विकास कुमार, सुबोध, सुनील, अनिल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.