नैनीताल, जनवरी 28 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल की ओर से बुधवार को जिले के दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा में कर्मचारी आंदोलन के प्रथम चरण के तहत गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार से कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को शीघ्र स्वीकृत किए जाने की मांग की गई। साथ ही सभी कर्मचारियों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड से जुड़ी विसंगतियों तथा वेतन विसंगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 15 जनवरी से प्रदेशभर में आंदोलन चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.