हरिद्वार, फरवरी 25 -- एक फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। चंद्राचार्य चौक पर धरना और भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी की नई नीतियां कर्मचारियों के खिलाफ हैं। वे दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन कंपनी का कोई कर्मचारी और प्रशासन का कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। किसी प्रकार की कोई मेडिकल जांच नहीं की गई। इससे उनमें रोष है। उन्होंने बताया कि सुपर मेडल नाम से नया नियम लागू किया है। इसमें अधिक दूरी तय करने के लिए कम समय दिया गया है। देर हो जाए तो 10 प्वाइंट काट दिए जाते हैं। इससे कम पैसे मिलते हैं मगर कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले पांच वर्ष से वेतन नहीं बढ़ा है। इस अवसर पर नेमचंद, गौरव, मोनू, हरपाल, परवेज, रवि, खालिद, चित्रांश, अंकुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.