कर्मचारियों ने की नियमित करने की मांग
चम्पावत, मई 22 -- सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर में रोडवेज कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने स्थाई नियुक्ति की मांग की। मांग को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। टनकपुर में शुक्रवार को रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय क्रमिक अनशन जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोडवेज के तीन हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मचारी लंबे समय से नियमित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने नियमितीकरण में संशोधन कर कट आफ डेट 2026 करने और विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली में शामिल करने की मांग की। बताया कि मांग नहीं माने जाने पर एक जून से आमरण अनशन किया जएगा। क्रमिक अनशन में प्रकाश पांडेय, सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.