फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- विकास भवन दबरई पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में एक अप्रैल को काला दिवस मनाया गया। सरकारी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन योजना थोपी गई थी। ओपीएस की बहाली की मांग करते हुए कहा कि एनपीएस बुढ़ापे का सहारा नहीं है। केंद्र सरकार के नए पेंशन नियमों एवं आठवें वेतन आयोग में पेंशनभोगियों की अनदेखी की निंदा की। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए बताया कि कर्मचारी अपने हक की लड़ाईके लिए एकजुट हैं। परिषद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि पेंशन कर्मचारी का संवैधानिक हक है। सरकार मांगों पर विचार नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.