लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- नगर पंचायत में कार्यरत 24 ठेका कर्मचारियों को बीते छह महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित कार्य करने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा। चेयरमैन संजय शर्मा ने बताया कि ये कर्मचारी बिना प्रस्ताव पारित किए रखे गए थे, जिस कारण भुगतान में दिक्कत आई। अब प्रस्ताव पारित कराकर वेतन देने की बात कही गई है। वहीं ईओ जेपी मौर्य का कहना है कि सभी कर्मचारी बिना किसी प्रस्ताव के हैं, इसलिए नगर पंचायत द्वारा भुगतान नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...