नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नेशनल पब्लिक हेल्थ एलायंस (एनपीएचए) के आह्वान पर जीबी पंत अस्पताल की यूनियनों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने 8 घंटे काम की मांग को दोहराते हुए श्रमिकों के अधिकारों पर जोर दिया। एनपीएचए दिल्ली के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। कलावती अस्पताल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विक्रम उमरवाल ने खाली पदों को भरने और लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नई श्रम नीतियों और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल से काम का बोझ बढ़ रहा है और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.