कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी
गुड़गांव, अगस्त 29 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को 23वें दिन नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 30 अगस्त तक कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जाता है तो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारियों की शमां टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित नगर निगम कार्यालय में हड़ताल जारी रही। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत व अग्निशमन विभाग से जिला उप प्रधान जोगिंदर ने की। इसका संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार, अग्निशमन के जिला उप प्रधान जोगिंदर, पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि जब तक हरियाणा सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.