बिजनौर, मार्च 6 -- धामपुर शुगर मिल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। 4 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई गई। मिल उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का मुख्य उद्देश्य फैक्ट्री में दुर्घटनाओं को रोकना है। इस वर्ष की थीम 'लोगो को जोड़ना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना' है, ताकि सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके। प्रथम आने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को परिवार के साथ पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर कारखान प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता सुनील राणा, उपेंद्र तोमर, विकास अग्रवाल, विवेक सिंह यादव, मुकेश कश्यप, ओमवीर सिंह, मोहित वशिष्ठ, सत्यवीर सिंह, वेंकटेश, गोविं...