फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- धनंजय चौहान, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में वेतन को लेकर हाल के दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद श्रम विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी कंपनियों को कर्मचारियों को वेतन पर्ची (सैलरी स्लिप) वेतन मिलने से एक सप्ताह पहले उपलब्ध करानी होगी। इस संबंध में श्रम विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।अब तक अधिकांश कंपनियों में कर्मचारियों को वेतन पर्ची वेतन मिलने से एक दिन पहले ही दी जाती थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कटौती पर आपत्ति दर्ज कराने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय मिलेगा, जिसमें वे अपने वेतन से जुड़ी किसी भी विसंगति या शिकायत को श्रम विभाग के समक्ष रख सकेंगे। उप श्रमायुक्त अजयपाल डूडी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.