पिथौरागढ़, जून 3 -- बेरीनाग। विद्युत विभाग की ओर से कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण बांटे गए। उपखंड अधिकारी आयुष चंद और अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि ‎कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए फील्ड में कार्य करने वाले लाइनमैन व संविदा कर्मियों को आधुनिक सुरक्षा उपकरण दिए है। बताया किट में हेलमेट, सेंसर, अर्थ चैन सहित अन्य जरूरी उपकरण शामिल है। उन्होंने कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य न करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...