कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा उपकरण बांटे
पिथौरागढ़, जून 3 -- बेरीनाग। विद्युत विभाग की ओर से कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण बांटे गए। उपखंड अधिकारी आयुष चंद और अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए फील्ड में कार्य करने वाले लाइनमैन व संविदा कर्मियों को आधुनिक सुरक्षा उपकरण दिए है। बताया किट में हेलमेट, सेंसर, अर्थ चैन सहित अन्य जरूरी उपकरण शामिल है। उन्होंने कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य न करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.