गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से क्राउन प्लाजा स्थित हीरो ट्रैफिक पार्क में एक विशेष जागरुकता पाठशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टीकेई एलीवेटर के 14 कर्मचारियों को यातायात नियमों और चिन्हों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को हेलमेट पहनने, नशा न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कर्मचारियों को सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार की 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज योजना के बारे में बताया गया। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए सीपीआर की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया। यह भी पढ़ें- यातायात जागरूकता के लिए व्यापारियों ने बांटे हेलमेट यातायात पुलिस का उद्देश्य है कि लोग इन नि...