गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कैंप कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि या तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए, अन्यथा देश के सांसद विधायकों को मिलने वाले सभी पेंशन और सुविधाएं बंद की जाए। एक राष्ट्र में दो विधान नहीं चलने पाएगा। एक तरफ शपथ लेते ही माननीय पेंशन और अन्य सुविधाओं के हकदार हो जाते हैं तो दूसरी तरफ अपनी पूरी जवानी सरकार की सेवा में खपा देने वाला कर्मचारी बुढ़ापे में रोटी के लिए तरस रहा है अगर ऐसा ही चला रहा तो कर्मचारी अपने पेट की रोटी के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए बाध्य होगा। सरकार अब एनपीएस यूपीएस का झांसा देना बंद करके सही कर्मचारियों को पुराने पेंशन की व्यवस्था करें। मदन मुरारी शुक्ला अनिल त्रिवेदी अशोक पांडे राजेश मिश्रा पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.