गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कहा कि या तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए अन्यथा देश के सांसद, विधायकों को मिलने वाले सभी पेंशन और सुविधाएं बंद की जाएं। अध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि एक तरफ शपथ लेते ही माननीय पेंशन और अन्य सुविधाओं के हकदार हो जाते हैं तो दूसरी तरफ अपनी पूरी जवानी सरकार की सेवा में खपा देने वाला कर्मचारी बुढ़ापे में रोटी के लिए तरस रहा है। सरकार अब एनपीएस, यूपीएस का झांसा देना बंद करके सभी कर्मचारियों को पुराने पेंशन की व्यवस्था करें। इस दौरान मदन मुरारी शुक्ला, अनिल त्रिवेदी, अशोक पांडे, राजेश मिश्रा, पं श्याम नारायण शुक्ला, अनूप कुमार आदि उपस्थित थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...