कर्मचारियों को निबंधन मुक्त किया जाना सराहनीय कदम
कटिहार, जून 3 -- कटिहार निज संवाददाता बिहार की दुकानों में 10 से कम कर्मचारी रहने पर उन्हें निबंधन मुक्त किया जाना सराहनीय कदम है। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा और प्रदेश सचिव रवि महावर ने कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया उक्त कदम व्यापारियों के लिए सुनहरे सुबह की तरह है। इससे गांव या शहर सभी दुकानदारों की परेशानी कम होगी। एनडीए सरकार व्यवसायियों के हित के लिए सतत प्रयत्नशील है।व्यापारी हित की नीति के कारण ही बिहार में व्यापार बढ़ रहा है। लोग निर्भीक होकर अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं। सरकार की नीति के कारण अफसरशाही में कमी आई है। उन्होंने कहा कि व्यवसाय ही बिहार की विकास की रीढ़ है। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद सह कोषाध्यक्ष और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक लल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.