विकासनगर, मार्च 11 -- सुरक्षा माह के तहत एनक्राफ्ट इंडिया लिमिटेड सेलाकुई में कर्मचारियों के लिए अग्नि एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण फायर स्टेशन सेलाकुई की टीम के सहयोग किया गया। जिसमें कर्मचारियों को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट और होज रील जैसे उपकरणों का लाइव प्रदर्शन कर इनके सही उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई। कार्यक्रम के दौरान प्लांट हेड सुरेंद्र सिंह नेगी ने किा कि प्रशिक्षण कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी होगा।इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी दया राम, सेफ्टी टीम के सदस्य विकास, अवनीश यादव, चंद...