कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
झांसी, जुलाई 27 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार ने सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। रेल संरक्षा सुनिश्चित करने, सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 1000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी सतर्कता, सजगता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.