कर्मचारियों को आपदा का प्रशिक्षण दिया
चम्पावत, मई 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में एसडीआरएफ टनकपुर और पूर्णागिरि तहसील में कार्यरत 35 कर्मचारियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं ने कार्मिकों को खोज एवं बचाव उपकरणों के संचालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीआरएफ निरीक्षक दीपक सिंह सामंत, रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप जुकरिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों को आपदा का प्रशिक्षण दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.