कर्मचारियों को आठ साल से नहीं मिला वर्दी भत्ता
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर। जिले की फाइलेरिया नियंत्रण इकाई में तैनात कर्मचारियों को पिछले आठ साल से वर्दी भत्ता नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मियों ने शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) को पत्र लिखकर तुरंत भुगतान की मांग की है। इकाई में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी हैं। इनमें नाइट ब्लड सर्वे करने वाले लैब टेक्नीशियन, फील्ड वर्कर और ड्राइवर शामिल हैं। नियमानुसार इन्हें हर साल वर्दी भत्ता मिलना है। लेकिन, वर्ष 2018 से ही इन्हें भत्ता नहीं मिला है। कर्मियों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में काम प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों को आठ साल से नहीं मिला वर्दी भत्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.