कर्मचारियों के हितों की पैरवी करने कुलपति से मिले विधायक बेहड़
रुद्रपुर, जून 8 -- पंतनगर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कार्यालय सभागार-2 में कुलपति डॉ. एसके कश्यप से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे। इस दौरान उन्होंने दैनिक वेतनभोगी, कार्यप्रभारित, नियमित एवं ठेका कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक बेहड़ ने विश्वविद्यालय में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, कार्यप्रभारित एवं अन्य पात्र कर्मचारियों के विनियमितीकरण (नियमितीकरण) के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, इसलिए उनके मामलों पर संवेदनशीलता के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.